[ Gr. Poros =pore ; fere = to bear ]
General Characters Of Phylum Porifera :

ये निम्नकोटि के बहुकोशिकीय जंतु हैं जिनमें शारीरिक-संगठन केवल कोशिकीय स्तर का होता है , अर्थात ऊतक रहित होता है | पोरीफेरा का अर्थ है ” पोर बियरर (Pore Bearer) “ अर्थात छिद्रधारी प्राणी | इनके शरीर पर ऑस्टिया (Oistia) के रूप में अनेक छोटे-छोटे छिद्र होते हैं | इनमें से होकर जल इनके शरीर के अंदर प्रवेश करता है |
सामान्य लक्षण (General Characters ) :
1 – ये पौधों के समान स्थान बद्ध प्राणी हैं |
2 – शारीरिक संरचना कोशिकीय स्तर (cellular label) की होती है | परन्तु ये ऊतक नहीं बनाती हैं अर्थात एक दुसरे पर निर्भर नहीं रहती हैं |
3 – ये द्विस्तरीय प्राणी हैं वाह्य स्तर ये डर्मल उपकला (dermal epithelium) चपटी पिनेकोसाइट्स (pinacocytes) का बना होता है तथा आंतरिक स्तर या जठरीय उपकला (gastral epithelium) कॉलर कोशिकाओं या कीप कोशिकाओं (choanocytes) का बना होता है | इस स्तर को कोएनोडर्म भी कहते हैं |
कीप कोशिकाओं (choanocytes) का पाया जाना संघ पोरिफेरा का विशिष्ट लक्षण है |1
4 – शरीर का सतह पर असंख्य छिद्र होते हैं जिन्हें ऑस्टिया (Oistia) कहते हैं | इन्हीं के द्वारा जल स्पंज गुहा में प्रवेश करता है |
5 – देहभित्ति में नाल प्रणाली (canal system) पायी जाती है जिसके द्वारा नालें स्पंज गुहा में खुलती हैं | स्पंज गुहा ऑस्कुलम (osculum) द्वारा बाहर खुलती है |
6 – पानी की धारा ऑस्टिया (Oistia) से होकर कैनाल से होती हुई कक्षों व स्पंज गुहा में से होकर ऑस्कुलम (osculum) द्वारा बाहर निकल जाती हैं |
7 – पानी की धारा अपने साथ पोषण के लिए खाद्य पदार्थ तथा श्वसन के लिए ऑक्सीजन शरीर में लाती हैं तथा उत्सर्जी पदार्थ एवं जनन कोशिकाओं को बाहर ले जाती हैं |
8 – संवेदी एवं तंत्रिका कोशिकाएं नहीं होती |
9 – शरीर के स्तरों के बीच CaCO3 अथवा सिलिका की बनी कंटिका (spicules) अथवा स्पॉन्जीन तंतुओं का अन्तःकंकाल पाया जाता है |
10 – ये एकलिंगी अथवा द्विलिंगी होते हैं | जनन अलैंगिक एवं लैंगिक दोनों प्रकार का होता है | किन्तु निश्चित जनद (gonads) अनुपस्थित होते हैं | अलैंगिक जनन मुकुलको (gemmules) तथा कलिकोत्पादन (budding) द्वारा होता है |
11 – इनमें पुनरुदभवन (regeneration) की अपर क्षमता होती है |
12 – निषेचन आन्तरिक होता है |
13 – विदलन (cleavage) पूर्णभंजी (holoblastic) होता है |
14 – परिवर्धन अप्रत्यक्ष प्रकार का होता है स्वतंत्र जीवी लार्वा अवस्था को एम्फीब्लास्टुला (amphiblastula) कहते हैं |
वर्गीकरण (Classification):
पोरीफेरा को कंकाल (skeleton) के आधार पर तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है –
1 – वर्ग कैल्केरिया या कैल्सीस्पॉन्जी (Class Calcarea or Calcispongieae) –
लक्षण – 1 – इस वर्ग के सभी सदस्य समुद्री जल में पाए जाते है |
2 – ये एकल (solitary) या निवही (colonial) होते हैं |
3 – कंकाल CaCo3 से बनी कंटिकाओं (spicules) का बना होता है |
4 – नालतंत्र (canal system) एस्कॉन (ascon), साइकॉन (sycon) या ल्यूकॉन प्रकार (leucon type) का होता है |
5 – कीप कोशिकाएं (choanocytes) अपेक्षाकृत बड़ी होती हैं |
उदाहरण – ल्यूकोसोलीनिया (Leucosolenia) , साइकॉन (Sycon) |

2 – वर्ग हैलोस्पॉन्जिया (Hyalospongiae) या हेक्साक्टिनेलिडा (Hexactinellida):
लक्षण – 1 – ये समुद्री जल (marine water) में पाए जाते हैं |
2 – शरीर का आकार फूलदान के समान (vas like) , कलशनुमा (urn like) ये प्यालेनुमा (cup-shaped) होता है |
3 – कंकाल सिलिका (silica) का बना होता है | अतः ये ग्लास स्पंज (glass sponge) कहलाते हैं |
4 – कीप कोशिकाएं अंगुलाकर कक्षों (finger-shaped chambers) का बना होता है |
5 – नाल तंत्र जटिल ल्यूकॉन प्रकार (leucon type) का होता है |
उदाहरण – 1 –यूप्लैक्टेला (Euplectella) – इसे वीनस फ्लावर ऑफ बास्केट (Venus Flower Of Basket) भी कहते हैं |
2 – हायलोनेमा (Hyalonema) – इसे ग्लॉस रोप स्पंज (Glass Rop Sponge) कहते हैं |
3 – वर्ग डेमोस्पॉन्जिया (Class Demospongiae) :
लक्षण -1 – ये अधिकांशतया समुद्री हैं लेकिन कुछ अलवणीय जल में पायी जाती हैं |
2 – ये एकल या निवही होते हैं |
3 – कंकाल अनुपस्थित या सिलिका से बनी या गंधक युक्त प्रोटीन (sulfur-containing protein) से निर्मित स्पान्जिन तंतुओं (spongin fibres) का बना होता है |
4 – नाल तंत्र ल्यूकॉन प्रकार (leucon type) या रैगान प्रकार (Rhagon type) का होता है |
उदाहरण – 1 – यूस्पोंजिया (Euspongia) – बाथ स्पंज (both sponge) |
2 – स्पॉन्जिला (Spongilla) – स्वच्छ जलीय स्पंज (fress water sponge) |
3 – क्लायोना (Cliona) – छेदक स्पंज (boring sponge) |
4 – चेलिना (Chelina) – मर्मेड्स के दस्ताने (mermaids gloves) |
5 – हिप्पोस्पोंजिया (Hippospongiae) – अश्व स्पंज (horse Sponge) |
6 – होलोकोन्ड्रिया (Holochondria) – ब्रेड स्पंज (bread sponge)
Pingback: कीप कोशिका (Choanocytes) : - biologylecture