Structure Of Endoplasmic Reticulum

Structure Of Endoplasmic Reticulum कोशिका का महत्वपूर्ण भाग एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम क्या काम करता है? Rough ER और Smooth ER के प्रकार, अंतर आदि को विस्तार से समझें |

Structure Of Endoplasmic Reticulum

अंतःप्रद्रव्यी जालिका की खोज K. R. Porter (1945) , अल्बर्ट क्लॉड (Albert Claude) और अर्नेस्ट फुलम (Ernest Fullam) ने वर्ष 1945 में इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी (Electron Microscope) की मदद से की थी | बाद में सन् 1953 में पोर्टर ने ही इसे “Endoplasmic Reticulum” नाम दिया | यह कोशिका द्रव्य में फैली झिल्लियों (Membranes) का एक जटिल जाल है | यह नली (Tubes) और थैली (Sacs) के रूप में पूरी कोशिका में फैला रहता है और केंद्रक (Nucleus) की बाहरी झिल्ली से लेकर कोशिका झिल्ली (Plasma Membrane) तक जुडी होती है | ये असंख्य शाखाओं वाली आपस में सम्बन्धित बन्द झिल्लियों का एक जाल है | जाल में झिल्लियाँ दोहरी परत की बनी होती हैं और असंख्य चपटी थैलियां बनाती हैं | जिन कोशिकाओं में प्रोटीन प्रोटीन तथा हार्मोन्स बनते हैं उनमे E. R. पूर्ण विकसित होती हैं | एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम की वाह्य सतह पर असंख्य राइबोसोम लगे रहते हैं |

RBC , बैक्टीरिया एवं नीले हरे शैवालों आदि में एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलमअनुपस्थित होती हैं |

आकृति के आधार पर एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम तीन प्रकार की होती हैं –

1 – Cisternae (सिस्टर्नी) – लम्बी, चपटी, शाषा विहीन (Unbranched) थैलियों जैसी संरचनाएं होती हैं , जो एक-दूसरे के समानांतर (Parallel) व्यवस्थित रहती हैं | इन पर आमतौर पर राइबोसोम चिपके होते हैं। |

2 – Vesicles (थेलियाँ) – ये गोल या अंडाकार आकार की थैलीनुमा संरचनाएं होती हैं , जो कोशिका द्रव्य में स्वतंत्र रूप से तैरती रहती हैं |

3 – Tubules (नलिकायें) ये शाखित (Branched) और नली जैसी संरचनाएं होती हैं | ये बिना राइबोसोम वाली होती हैं और वसा (Lipid) निर्माण में सहायक होती हैं |

Types Of Endoplasmic Reticulum (अंतःप्रद्रव्यी जालिका के प्रकार)

राइबोसोम की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के आधार पर अंतःप्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है –

1 – Smooth Endoplasmic Reticulum (SER= सपाट अंतःप्रद्रव्यी जालिका) –

ये सपाट होते हैं इन पर राइ‌बोसोम नहीं पाये जाते | ये प्रोटीन उपापचय में भाग नहीं लेती है | सपाट अंतःप्रद्रव्यी जालिका लिपिड तथा Sterol स्रावी कोशिका जैसे Liver , Adrenal , Cortical तथा Fat cells में अधिक मात्रा में पायी जाती है | इनमें Lipid तथा Sterol का संश्लेषण होता है |

2 – Rough Endoplasmic Reticulum (RER= कणिकामय या खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका) –

इन पर Ribosomes की उपस्थिति के कारण ये प्रोटीन उपापचय में भाग लेती है | इन‌में विभिन्न पाचक Enzymes का संश्लेषण होता है | जिन कोशिकाओं में प्रोटीन का संश्लेषण अधिक होता है उनमे कणिकामय या खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका अधिक मात्रा में पाये जाते है जैसे Pancrease और Fibroblast |

RER और SER में मुख्य अंतर (Difference between RER and SER)

लक्षण (Feature)चिकनी ER (Smooth ER)खुरदरी ER (Rough ER)
राइबोसोमसतह पर राइबोसोम अनुपस्थित होते हैं |सतह पर राइबोसोम उपस्थित होते हैं |
मुख्य घटकमुख्य रूप से ट्यूब्युल्स (नलिकाओं) से बनी होती है |मुख्य रूप से सिस्टर्नी से बनी होती है |
मुख्य कार्यलिपिड, स्टेरॉयड और वसा का निर्माण करना |प्रोटीन का निर्माण और परिवहन करना |
स्थितिकोशिका झिल्ली (Cell Membrane) के पास पाई जाती है |केंद्रक (Nucleus) के पास पाई जाती है |

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम के मुख्य कार्य (Functions of ER)

अंतःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) कोशिका के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है –

1 – कोशिका का ढांचा (Structural Support) – यह कोशिका द्रव्य को एक यांत्रिक सहारा (Mechanical Support) प्रदान करता है , जिससे कोशिका का आकार बना रहता है | इसे कोशिका का कंकाल” (Endoskeleton of the Cell) भी कहा जाता है |

2 – प्रोटीन और लिपिड का निर्माण – RER प्रोटीन बनाती है और SER लिपिड व वसा का निर्माण करती है |

3 – अणुओं का परिवहन (Intracellular Transport) – यह कोशिका के अंदर पदार्थों (विशेषकर प्रोटीन) को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए राजमार्ग (Highway/Pipeline) का काम करता है |

4 – विषाक्त पदार्थों को नष्ट करना (Detoxification)- यकृत (Liver) कोशिकाओं में उपस्थित SER शरीर में प्रवेश करने वाले हानिकारक रसायनों , दवाओं और जहरों को निष्प्रभावी (Neutralize) बनाने का काम करती है |

5 – झिल्ली जनन (Membrane Biogenesis) – ER द्वारा बनाए गए प्रोटीन और लिपिड का उपयोग कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) के निर्माण और मरम्मत में होता है |

6 – कैल्शियम का संचयन (Calcium storage or calcium accumulation) – पेशी कोशिकाओं (Muscle Cells) में SER कैल्शियम आयनों को स्टोर करके रखती है , जो मांसपेशियों के संकुचन (Muscle Contraction) में मदद करते हैं |

निष्कर्ष (Conclusion) –

निष्कर्षतः , एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम कोशिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुउपयोगी कोशिकांग है | यह न केवल प्रोटीन और लिपिड जैसे आवश्यक तत्वों का निर्माण करता है , बल्कि कोशिका के भीतर परिवहन और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य भी करता है | इसके बिना कोशिका की कार्यप्रणाली और जीवन की निरंतरता संभव नहीं है |

1 thought on “Structure Of Endoplasmic Reticulum”

  1. Pingback: WHAT IS CELL → biologylecture

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top