Structure Of Endoplasmic Reticulum

Structure Of Endoplasmic Reticulum – कोशिका का महत्वपूर्ण भाग एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम क्या काम करता है? Rough ER और Smooth ER के प्रकार, अंतर आदि को विस्तार से समझें |

Structure Of Endoplasmic Reticulum

अंतःप्रद्रव्यी जालिका की खोज K. R. Porter (1945) , अल्बर्ट क्लॉड (Albert Claude) और अर्नेस्ट फुलम (Ernest Fullam) ने वर्ष 1945 में इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी (Electron Microscope) की मदद से की थी | बाद में सन् 1953 में पोर्टर ने ही इसे “Endoplasmic Reticulum” नाम दिया | यह कोशिका द्रव्य में फैली झिल्लियों (Membranes) का एक जटिल जाल है | यह नली (Tubes) और थैली (Sacs) के रूप में पूरी कोशिका में फैला रहता है और केंद्रक (Nucleus) की बाहरी झिल्ली से लेकर कोशिका झिल्ली (Plasma Membrane) तक जुडी होती है | ये असंख्य शाखाओं वाली आपस में सम्बन्धित बन्द झिल्लियों का एक जाल है | जाल में झिल्लियाँ दोहरी परत की बनी होती हैं और असंख्य चपटी थैलियां बनाती हैं | जिन कोशिकाओं में प्रोटीन प्रोटीन तथा हार्मोन्स बनते हैं उनमे E. R. पूर्ण विकसित होती हैं | एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम की वाह्य सतह पर असंख्य राइबोसोम लगे रहते हैं |

RBC , बैक्टीरिया एवं नीले हरे शैवालों आदि में एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलमअनुपस्थित होती हैं |

आकृति के आधार पर एन्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम तीन प्रकार की होती हैं –

1 – Cisternae (सिस्टर्नी) – लम्बी, चपटी, शाषा विहीन (Unbranched) थैलियों जैसी संरचनाएं होती हैं , जो एक-दूसरे के समानांतर (Parallel) व्यवस्थित रहती हैं | इन पर आमतौर पर राइबोसोम चिपके होते हैं। |

2 – Vesicles (थेलियाँ) – ये गोल या अंडाकार आकार की थैलीनुमा संरचनाएं होती हैं , जो कोशिका द्रव्य में स्वतंत्र रूप से तैरती रहती हैं |

3 – Tubules (नलिकायें) – ये शाखित (Branched) और नली जैसी संरचनाएं होती हैं | ये बिना राइबोसोम वाली होती हैं और वसा (Lipid) निर्माण में सहायक होती हैं |

Types Of Endoplasmic Reticulum (अंतःप्रद्रव्यी जालिका के प्रकार)

राइबोसोम की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के आधार पर अंतःप्रद्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है –

1 – Smooth Endoplasmic Reticulum (SER= सपाट अंतःप्रद्रव्यी जालिका) –

ये सपाट होते हैं इन पर राइ‌बोसोम नहीं पाये जाते | ये प्रोटीन उपापचय में भाग नहीं लेती है | सपाट अंतःप्रद्रव्यी जालिका लिपिड तथा Sterol स्रावी कोशिका जैसे Liver , Adrenal , Cortical तथा Fat cells में अधिक मात्रा में पायी जाती है | इनमें Lipid तथा Sterol का संश्लेषण होता है |

2 – Rough Endoplasmic Reticulum (RER= कणिकामय या खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका) –

इन पर Ribosomes की उपस्थिति के कारण ये प्रोटीन उपापचय में भाग लेती है | इन‌में विभिन्न पाचक Enzymes का संश्लेषण होता है | जिन कोशिकाओं में प्रोटीन का संश्लेषण अधिक होता है उनमे कणिकामय या खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका अधिक मात्रा में पाये जाते है जैसे Pancrease और Fibroblast |

RER और SER में मुख्य अंतर (Difference between RER and SER)

लक्षण (Feature)चिकनी ER (Smooth ER)खुरदरी ER (Rough ER)
राइबोसोमसतह पर राइबोसोम अनुपस्थित होते हैं |सतह पर राइबोसोम उपस्थित होते हैं |
मुख्य घटकमुख्य रूप से ट्यूब्युल्स (नलिकाओं) से बनी होती है |मुख्य रूप से सिस्टर्नी से बनी होती है |
मुख्य कार्यलिपिड, स्टेरॉयड और वसा का निर्माण करना |प्रोटीन का निर्माण और परिवहन करना |
स्थितिकोशिका झिल्ली (Cell Membrane) के पास पाई जाती है |केंद्रक (Nucleus) के पास पाई जाती है |

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम के मुख्य कार्य (Functions of ER)

​ अंतःप्रद्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) कोशिका के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है –

​ 1 – कोशिका का ढांचा (Structural Support) – यह कोशिका द्रव्य को एक यांत्रिक सहारा (Mechanical Support) प्रदान करता है , जिससे कोशिका का आकार बना रहता है | इसे “कोशिका का कंकाल” (Endoskeleton of the Cell) भी कहा जाता है |

2 – प्रोटीन और लिपिड का निर्माण – RER प्रोटीन बनाती है और SER लिपिड व वसा का निर्माण करती है |

3 – अणुओं का परिवहन (Intracellular Transport) – यह कोशिका के अंदर पदार्थों (विशेषकर प्रोटीन) को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए राजमार्ग (Highway/Pipeline) का काम करता है |

4 – विषाक्त पदार्थों को नष्ट करना (Detoxification)- यकृत (Liver) कोशिकाओं में उपस्थित SER शरीर में प्रवेश करने वाले हानिकारक रसायनों , दवाओं और जहरों को निष्प्रभावी (Neutralize) बनाने का काम करती है |

5 – झिल्ली जनन (Membrane Biogenesis) – ER द्वारा बनाए गए प्रोटीन और लिपिड का उपयोग कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) के निर्माण और मरम्मत में होता है |

6 – कैल्शियम का संचयन (Calcium storage or calcium accumulation) – पेशी कोशिकाओं (Muscle Cells) में SER कैल्शियम आयनों को स्टोर करके रखती है , जो मांसपेशियों के संकुचन (Muscle Contraction) में मदद करते हैं |

निष्कर्ष (Conclusion) –

​ निष्कर्षतः , एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम कोशिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुउपयोगी कोशिकांग है | यह न केवल प्रोटीन और लिपिड जैसे आवश्यक तत्वों का निर्माण करता है , बल्कि कोशिका के भीतर परिवहन और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य भी करता है | इसके बिना कोशिका की कार्यप्रणाली और जीवन की निरंतरता संभव नहीं है |

1 thought on “Structure Of Endoplasmic Reticulum”

  1. Pingback: WHAT IS CELL → biologylecture

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top